29 Mar 2024, 20:33:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इक्वाडोर की विदेश मंत्री को संरा महासभा का अध्यक्ष चुना गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2018 10:56AM | Updated Date: Jun 6 2018 10:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। इक्वाडोर की विदेश मंत्री मारिया फर्नांडा एस्पियोना को मंगलवार को 73वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा का अध्यक्ष चुना गया। यह एक रस्मी पदवी है लेकिन इसके बावजूद यह पद काफी अहमियत रखता है। उन्होंने होंडुरास की राजदूत मैरी एलिजाबेथ फ्लेक को 128 मतों से हराया। वह महासभा की अध्यक्षता करने वाली चौथी महिला होंगी।
 
इससे पहले 2006-07 में बहरीन की हाया राशिद अल खलीफा  ने प्रथम बार अध्यक्ष का पदभार संभाला था। वह महासभा के 73वें सत्र की शुरूआत के दौरान सितंबर में अपना पदभार ग्रहण करेंगी। इस पद के लिए चुनाव कभी कभार ही कराया जाता है और इसे आमतौर पर मतदान के बिना ही आपसी सहमति से भरा जाता है। इस बार अध्यक्ष पद के लिए मनोनयन का मौका लैटिन अमेरिकी और कैरिबियाई देशों के पास था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »