29 Mar 2024, 21:08:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान आईएईए को देगा यूरेनियम संवर्द्धन क्षमता बढ़ाने की जानकारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2018 5:03PM | Updated Date: Jun 5 2018 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। ईरान देश की यूरेनियम संवर्द्धन क्षमता बढ़ाने की प्रक्रिया की शुरुआत के बारे में वियना में स्थिति संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी यानी अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को जानकारी देगा। 
ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रवक्ता बेहरौज कमलवंदी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ईरान की संवाद एजेंसी आईएसएनए से कहा, 'अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को एक पत्र सौंपा जाएगा, जिसमें ईरान बताएगा कि उत्पादन क्षमता बढ़ाने की प्रक्रिया ... यूएफ 6 (यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड) ... शुरू होगी।' उन्होंने बताया कि ईरान के पास सेंट्रीफ्यूज के उत्पादन में तेजी लाने की क्षमता है, जिसका उपयोग यूरेनियम को समृद्ध करने के लिए किया जाता है। यूएफ 6 सेंट्रीफ्यूज के लिए फीडस्टॉक है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »