26 Apr 2024, 01:37:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में सोने की खान धंसने से 5 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2018 5:25PM | Updated Date: Jun 4 2018 5:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया के उत्तर सुलावेसी प्रांत में तेज बारिश होने से सोने की खदान धंस गयी जिससे पांच अवैध खनन मजदूरों की मौत हो गयी। यह जानकारी इंडोनेशिया आपदा प्रबंधन शमन एजेंसी (बीएनपीबी) ने दी। बाकन गांव निवासी मृत मजदूरों के अवशेष रविवार शाम सात बजे तक मलबे से निकाल लिए गये। बीएनपीबी ने एक बयान में बताया कि छठे खनन मजदूर की खोजबीन का जा रही है। बीएनपीबी के बयान के अनुसार बाकन गांव के निकट का यह  इलाका पर्वतीय है और वहां चढ़ाई भी सीधी हैं। यहां अक्सर भूस्खलन भी होता रहता है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »