बमाको। माली की राजधानी बमाको में अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में पारदर्शिता लाने की मांग कर रहे विपक्षी समर्थकों और पुलिस की झपड़े में कई लोग घायल हो गए। प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद केइता के विरोध में राजनीति पार्टियों के एक गठबंधन द्वारा बमाको में शनिवार को जुलूस निकाला गया। केइता विरोधी उनके पार्टी मुख्यालय के बाहर इकट्ठा हुए जहां उनकी पुलिस से झड़प हुई।
अलौ नियांग नाम के एक प्रदर्शनकारी ने कहा, सैकड़ों पुलिसकर्मी आए और पार्टी मुख्यालय को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद उन लोगों ने हमें पीटना शुरू कर दिया और आंसू गैस के गोले दागे। सुरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता अमादौ संघो ने कहा, "इस घटना में 16 लोग घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, इनमें से 10 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।