29 Mar 2024, 02:31:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कैलिफोर्निया के गवर्नर पद की रेस में 22 साल का भारतीय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2018 1:23PM | Updated Date: Jun 3 2018 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। जिस उम्र में लोग कॉलेज के जीवन का लुफ्त उठा रहे होते हैं, उस उम्र में एक भारतीय ऐसा भी है जो विदेशी धरती पर गवर्नर पद की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 22 साल के इस भारतीय- अमेरिकी आईटी प्रोफेशनल का नाम शुभम गोयल है और वह कैलिफोर्निया के गवर्नर पद की रेस में मजबूती से टिके हुए हैं। 
 
मूल रूप से शुभम गोयल का संबंध उत्तर प्रदेश(यूपी) से है। उनकी मां करुणा गोयल मेरठ से हैं और पिता विपुल गोयल की लखनऊ में खुद की साफ्टवेयर कंपनी है। शुभम ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और सिनेमा की पढ़ाई की है और वर्तमान में वह डैनविले कैलिफोर्निया में रहते हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »