25 Apr 2024, 11:32:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सिंगापुर में भारतीय युद्धपोत पर पहुंचे मोदी, भारत माता की जय के नारे लगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2018 3:26PM | Updated Date: Jun 2 2018 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंगापुर। सिंगापुर की यात्रा पर गये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को चांगी नौसैनिक अड्डे का दौरा किया जहां वह भारतीय युद्धपोत आई एन एस सतपुड़ा पर गये और नौसेना के अधिकारियों तथा जवानों के साथ बातचीत की। मोदी तीन दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव पर सिंगापुर की यात्रा पर हैं। यात्रा के अंतिम दिन वह चांगी नौसैनिक अड्डे पर अस्थायी तौर पर तैनात भारतीय युद्धपोत आईएनएस सतपुडा पर गये जहां नौसैनिकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 

मोदी ने ट्विट किया, 'आईएनएस सतपुड़ा पर सवार हुआ। नौसेना के अधिकारियों और नौसैनिकों से बातचीत करना हमेशा हर्ष और सम्मान का विषय रहा है। नौसेना के प्रहरियों का साथ गौरव का विषय है।' इस मौके पर नौसैनिकों ने प्रधानमंत्री के साथ 'भारत माता की जय' के नारे लगाये। वह सिंगापुर नौसेना के अधिकारियों से भी मिले। उनके साथ सिंगापुर के रक्षा मंत्री भी थे। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »