23 Apr 2024, 15:36:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन की निवेश परिपाटी के खिलाफ अमेरिका करे संयुक्त कार्रवाई: जापान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2018 3:56PM | Updated Date: Jun 1 2018 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विस्टलर। जापान ने अमेरिका से आग्रह किया है कि वह चीन की बाजार को विकृत करने वाली निवेश परिपाटी को रोकने के लिए संयुक्त प्रयास में सम्मिलित हो। कनाडा में आयोजित जापान और अमेरिका की द्विपक्षीय बैठक में शुक्रवार को जापान के वित्त मंत्रालय के अधिकारी ने यह बात कही।
अधिकारी ने कहा बैठक के दौरान जापान के वित्त मंत्री तारो असो ने अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन मनुचिन से जापान के स्टील और एल्युमिनियम उत्पादों को अमेरिका के आयात शुल्क से स्थायी छूट देने की जापान की मांग को दोहराया। असो और मनुचिन की यह द्विपक्षीय मुलाकात जी-7 देशों के नेताओं की कनाडा में हो रही एक सप्ताह की बैठक से इतर हुई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »