24 Apr 2024, 14:32:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संयुक्त राष्ट्र ने दक्षिण सूडान पर जारी प्रतिबंधों को बढ़ाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2018 3:52PM | Updated Date: Jun 1 2018 3:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद् ने गुरुवार को दक्षिण सूडान लगाये गये प्रतिबंधों को मध्य जुलाई तक जारी रखने का निर्णय लिया और यहां जारी आतंरिक संघर्ष के 30  जून तक नहीं रुकने की स्थिति में देश के छह राजनीतिज्ञों की संपत्ति को जब्त कर उन पर यात्रा प्रतिबन्ध भी लगाने पर विचार करेगी। 
परिषद् की बैठक में इस सम्बन्ध में पेश किये गये प्रस्ताव को 9-0 से अनुमोदित कर दिया गया। प्रस्ताव के लिए हुए मतदान के दौरान सुरक्षा परिषद् के छह सदस्य अनुपस्थित रहे। संयुक्त राष्ट्र की दूत निक्की हेली ने बुधवार को वाशिंगटन पोस्ट में लिखा संयुक्त राष्ट्र प्रशासन दक्षिण सूडान में गतिरोध के जारी रहने की वजह से धैर्य खो रहा है।
मतदान के पूर्व हेली ने दिए वक्तव्य में कहा, अब अंतराष्ट्रीय समुदाय दक्षिण सूडान में गतिरोध के जिम्मेवार लोगों को जवाबदेह बनाने के लिए ठोस कार्रवाई करें। 2011 में  सूडान से अलग हुआ दक्षिण सूडान राष्ट्रपति सल्वा कीर और पूर्व उपराष्ट्रपति रायक माचर के बीच जारी राजनीतिक प्रतिद्वंदिता की वजह से गृह युद्ध में उलझा हुआ है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »