28 Mar 2024, 16:08:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मोदी का सिंगापुर में औपचारिक स्वागत, राष्ट्रपति हलीमा से की मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2018 9:43AM | Updated Date: Jun 1 2018 9:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुआलालंपुर। तीन देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव पर मोदी गुरुवार को सिंगापुर पहुंचे। गुरुवार शाम वे व्यापार और समुदाय से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हुए। मोदी ने कहा कि भारत ने दुनिया के लिए दरवाजे खोलकर पूर्व की ओर देखा। सिंगापुर हमारा अहम सहयोगी और भारत के साथ आसियान देशों के बीच एक पुल बनकर उभरा है। वे शुक्रवार को यहां शांगरी-ला डायलॉग को संबोधित करेंगे और सिंगापुर के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी मिलेंगे। इससे पहले मोदी इंडोनेशिया से मलेशिया गए। वहां उन्होंने दुनिया के सबसे उम्रदराज प्रधानमंत्री 92 साल के महातिर मोहम्मद से मुलाकात की। मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद दूसरी बार मलेशिया पहुंचे थे। इससे पहले वे 2015 में गए थे।
 
मोदी सिंगापुर के बाय स्टैंड कन्वेंशन सेंटर में व्यापार और समुदाय से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा, ''सिंगापुर की कामयाबी कई संस्कृतियों पर निर्भर करती है। भारतीय समुदाय यहां भारत की विविधता का प्रतिनिधित्व करती है।'' ''भारत ने दुनिया के लिए दरवाजे खोलकर पूर्व की ओर देखा। सिंगापुर हमारा अहम सहयोगी बना और भारत के साथ आसियान देशों के बीच एक पुल बनकर सामने आया।
 
भारत और सिंगापुर के बीच करीबी राजनीतिक संबंध हैं। दोनों देशों का नजरिया भी एक है। हमारे बीच रक्षा क्षेत्र में मजबूत रिश्ते हैं।''  'मौजूदा वक्त में भारत के में तेजी से कई तरह के बदलाव हुए हैं। भारत में इंफ्रास्ट्रक्टर क्षेत्र में विकास हो रहा है। पिछले साल हमने 10 हजार किलोमीटर नेशनल हाईवे बनाए। हमने तीन साल में 80 हजार मेगा वॉट बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाई। नवीनीकृत ऊर्जा के क्षेत्र में भारत दुनिया में छठे नंबर है।''
 
सिंगापुर में मोदी के सम्मान में विशेष भोज
 
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में शुक्रवार को आधिकारिक स्वागत समारोह का आयोजन होगा। मोदी सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली एच लूंग के साथ बातचीत करेंगे और राष्ट्रपति हलीमा याकूब से शिष्टाचार भेंट करेंगे। ली, मोदी के लिए आधिकारिक भोज का आयोजन करेंगे।- विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री मोदी 3 देशों की यात्रा के दूसरे चरण में सुबह मलेशिया की राजधानी कुलालालंपुर पहुंचे।
 
उन्होंने प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद से मुलाकात की, हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी में मलेशिया अहम रणनीतिक सहयोगी और प्राथमिकता वाला देश है।' विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच व्यापार और निवेश के अलावा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। मोदी 3 देशों की यात्रा के पहले चरण में मंगलवार को इंडोनेशिया पहुंचे थे। वहां दोनों देशों के बीच 15 करार हुए थे। भारत आसियान के तीन देश इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर का रणनीतिक भागीदार है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »