25 Apr 2024, 09:11:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नशे के खिलाफ अभियान में नहीं मारा गया कोई निर्दोष: हसीना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2018 5:05PM | Updated Date: May 31 2018 5:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दावा किया है कि देश में चल रहे नशे के खिलाफ अभियान में हुई 130 लोगों की मौत में अभी तक किसी निर्दोष की जान नहीं गयी है और न ही किसी बेकसूर को परेशान किया गया है।
हसीना ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास गणभवन में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह अभियान अचानक से शुरू नहीं किया गया। इस संवाददाता सम्मेलन का आयोजन हसीना की हाल ही में समाप्त हुई भारत यात्रा की जानकारी देने के लिए किया गया था लेकिन नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी संख्या में मारे जा रहे लोगों के संबंध में सवाल पूछकर सुश्री हसीना का ध्यान इस ओर आकर्षित किया गया। इस पर हसीना ने कहा, 'अभी तक 10,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। किसी मीडिया संस्थान ने गिरफ्तार किये गये लोगों की संख्या पर रिपोर्टिंग नहीं की। अगर इस अभियान के दौरान कोई भी निर्दोष मारा जाता है तो हम इस पर कार्रवाई करेंगे। अगर आप कहते हैं कि मैं नशे के खिलाफ अभियान को रोक सकती हूं। बेटे नशे की वजह से अपने माता-पिता की हत्या कर रहे हैं। अगर आप इस तरह का अभियान चलाते हैं तो कुछ घटनाएं भी घटती हैं।'  एक सवाल के जवाब में हसीना ने कहा, नशे का कारोबार करने वाले माफिया, सरगना, सभी बड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। आपको मालूम है कि जब हम किसी को गिरफ्तार करते हैं तो फिर यह नहीं देखते कि वह किसका भाई या संबंधी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »