24 Apr 2024, 01:24:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने बेल्जियम हत्याकांड की निंदा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2018 4:48PM | Updated Date: May 31 2018 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बेल्जियम के लाइगे शहर में एक बंदूकधारी के हमले में दो पुलिसकर्मियों और एक नागरिक के मारे जाने की घटना की कड़ी निंदा की है। गुटेरेस के प्रवक्ता की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि वह इस घटना से काफी दुखी हैं और उस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों तथा बेल्जियम सरकार के साथ हैं। उन्होंने हमले में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। बयान में कहा गया है कि आतंकवाद और हिंसक अतिवाद के साथ लड़ाई में संयुक्त राष्ट्र अपनी एकजुटता व्यक्त करता है।
मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि हमलावर एक 31 वर्षीय युवक था जो हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। वह एक महिला को बंधक बनाकर एक स्कूल के भीतर ले गया था। पुलिस ने तुरंत अभियान चलाते इस हमलावर को मार गिराया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »