19 Apr 2024, 12:21:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बंगलादेश में नशे के खिलाफ अभियान में 86 मरे, 7000 गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2018 4:33PM | Updated Date: May 29 2018 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश ने नशे के खिलाफ जबरदस्त अभियान छेड़ा हुआ है इस अभियान के दौरान अब तक बंगलादेश पुलिस और नशा तस्करों की झड़पों में 86 संदिग्ध नशा तस्करों को ढेर और 7000 को गिरफ्तार किया गया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बंगलादेश में फिलीपींस की तरह नशे का युद्ध छिड़ने की आशंका के मद्देनजर प्रधानमंत्री शेख हसीना के अनुमोदन के बाद इसी महीने की शुरू में नशे के खिलाफ अभियान की शुुरुआत की गयी। बंगलादेश ने 'या बा' नाम का नशा अपने पैर पसारे हुए है। म्यांमार के उत्तरपूर्व से बंगलादेश और अन्य पड़ोसी देशों में इसे नशे की तस्करी की जाती है।
बंगलादेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी देवदास भट्टाचार्य ने रायटर को कहा, 'हाल के दिनों नशे के कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। हमें नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के लिए सचेत रहना होगा। नशे के कारोबार का पूरी तरह से सफाया होने तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी।' पुलिस की रैपिड एक्शन बटालियन के निदेशक मुफ्ती महमूद खान ने कहा कि पुलिस और संदिग्ध नशा तस्करों की झड़पों में पुलिस ने अपनी रक्षा करते हुए 86 संदिग्ध नशा तस्करों को ढ़ेर किया है। हमले में अपनी रक्षा करना पुलिस बल का कानूनी अधिकार है। उन्होंने कहा, 'हम अपनी युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए दृढ़ संकल्प हैं।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »