25 Apr 2024, 07:42:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वेनेजुएला में गिरफ्तार सैन्य अधिकारियों में दो शीर्ष जनरल भी शामिल :मानवाधिकार समूह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2018 4:27PM | Updated Date: May 29 2018 4:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराकास। वेनेजुएला में हाल ही में संपन्न राष्ट्रपति चुनावों के दौरान जिन 15 सैन्य अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें दो शीर्ष सैन्य जनरल भी हैं। मानवाधिकार समूह पैनल फोरम ग्रुप के प्रवक्ता गोनजालो हिमीओब ने बताया कि रक्षा मंत्रालय के ट्रिब्यूनल के समक्ष रविवार को जनरल पेड्रो नारांजो और नेल्सन मोरालेस को पेश किया गया और ये दोनों शीर्ष स्तर के अधिकारी हैं।
पैनल फोरम के अनुसार इनके अलावा अनेक सैनिकों को भी गिरफ्तार किया गया है और इन पर निकोलस मादुरो सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप है। इस समय वेनेजुएला की जेल में 355 राजनीतिक कैदी हैं।
आधिकारिक सूत्रों का कहना है जेलों में बंद राजनीतिक दलों और सुरक्षा बलों के अधिकारियों को आपराधिक मामलोें का सामना करना पड़ेगा और इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देशद्रोह, विद्रोह और लोगों को भड़काने के आरोप में इस वर्ष के पहले चार महीनों में 172 सैन्य कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »