28 Mar 2024, 17:58:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पेड़ गिरने से उ. केरोलिना के दो पत्रकारों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2018 4:21PM | Updated Date: May 29 2018 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 रालेग। अमेरिका में फ्लोरिडा की पोल्क काउंटी में तूफान प्रभावित इलाकों को कवर करने जा रहे उत्तरी केरोलिना के दो पत्रकारों के वाहन पर पेड़ गिरने से उनकी मौत हो गयी। आधिकारियों ने यह जानकारी दी है।       

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार डब्ल्यूवाईएफएफ चैनल के प्रस्तोता मैककोर्मिक और कैमरामैन एरोन स्मेल्तजर की कार पर पेड़ गिरने से उनकी मौत हो गयी। ट्रयोन के अग्निशमन विभाग के प्रमुख जेफ्री टेनेंट ने कहा कि उन्होंने कुछ देर पहले ही मैककोर्मिक को साक्षात्कार दिया था और थोड़ी देर बाद दुर्घटना की सूचना मिली। वह घटनास्थल पर पहुंचे जहां दो लोग मिले जिनसे वह कुछ देर पहले ही मिले थे। उन्होंने कहा कि राजमार्ग पर पत्रकारों के एसयूवी वाहन पर विशाल पेड़ गिर गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »