29 Mar 2024, 16:32:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हिरासत में लिए गए मिस्र के विपक्षी नेता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2018 4:33PM | Updated Date: May 28 2018 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। मिस्र में मुख्य विपक्षी नेता हाजिम अब्देलाजिम को अवैध संगठन से जुड़ने और भ्रामक समाचार प्रकाशित करने के मामले की जांच को लेकर 15 दिन के लिए हिरासत में भेज दिया गया। न्यायिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
एक सुरक्षा सूत्र ने कहा कि अब्देलाजिम को उनके काहिरा स्थित निवास से शनिवार रात को हिरासत में लिया गया। अब्देलाजिमी ने ट्विटर पर इसे 'बड़ा पाप' कहा। राष्ट्रपति होस्री मुबारक की सरकार में उप दूरसंचार मंत्री रहे अब्देलाजिम वर्ष 2014 में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के चुनाव प्रचार में भी शामिल रहे थे उस समय उनको युवा समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। मिस्र के इस घटनाक्रम पर गृह मंत्रालय पर रुख जानने के लिए उससे संपर्क नहीं किया जा सका है।
---सरकार पर नागरिक उल्लंघन का आरोप
मिस्र में विरोध प्रदर्शन करने वाले कई प्रमुख कार्यकर्ताओं को भी हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। पिछले सप्ताह अवॉर्ड विजेता ब्लोगर व पत्रकार वाइल अब्बास को भी अवैध संगठन के साथ जुड़ने और भ्रामक समाचार प्रकाशित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विपक्षी मिस्र में सिसी की सरकार पर नागरिक अधिकारों के रिकॉर्ड उल्लंघन के आरोप लगा रहे हैं लेकिन उसके समर्थक उनकी सख्त सुरक्षा नीति को देश के हित में मानते हैं।
गौरतलब है कि सिसी इसी वर्ष मार्च में एक बार फिर से मिस्र के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। राष्ट्रपति चुनाव में उनके खिलाफ केवल एक ही उम्मीदवार था जो स्वयं सिसी का समर्थक था बाकी सभी मुख्य विपक्षी नेताओं को उस समय भी हिरासत में ले लिया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »