18 Apr 2024, 07:00:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वेनेजुएला ने तेल के बदले रु. में भुगतान के भारत के प्रस्ताव को किया स्वीकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2018 11:00AM | Updated Date: May 24 2018 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काराकस। वेनेजुएला ने भारत में कच्चे तेल की आपूर्ति के लिए रुपए में भुगतान लेने का भारत सरकार का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। वेनेजुएला के नई दिल्ली स्थित राजदूत ने इस बात की जानकारी दी। उसका कहना है कि ऐसा कर दोनों देशों को अमेरिका द्वारा लगाये गये प्रतिबंध से बचाया जा सकेगा। भारत में वेनेजुएला के राजदूत अगस्तो मोंटिएल ने कहा कि अमेरिका के प्रतिबंध से उनके देश में कच्चे तेल का उत्पादन प्रभावित हुआ है। राजदूत ने उनके घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करने पर अमेरिका की आलोचना की।
 
वेनेजुएला चाहता है कि भारत उससे तेल खरीदे और रुपये में भुगतान करे। इस राशि से यह दक्षिण अमेरिकी देश भारत से खाद्य उत्पाद और दवाऐं खरीद सकता है। वेनेजुएल ने इसी प्रकार की व्यवस्था तुर्की, चीन और रूस के साथ भी की है। भारत के साथ इस प्रकार के भुगतान के लिये मार्च में वित्त और पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ यह चर्चा की गई थी नई दिल्ली में प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ बातचीत में मोंटिएल ने कहा, 'भारत और वेनेजुएला प्रतिबंधों से बचने का रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे हैं।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »