23 Apr 2024, 19:16:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दो लाख रोहिंग्या शरणार्थियों पर प्राकृतिक आपदा का खतरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2018 10:42AM | Updated Date: May 24 2018 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में शरण लिए करीब डेढ़ से दो लाख रोहिंग्या शरणार्थियों पर मानसून के दौरान बाढ़ और भूस्खलन का खतरा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया कि इस महीने की शुरूआत में आये तूफान या भूस्खलन के कारण 7,000 से अधिक रोहिंग्या शरणार्थी प्रभावित हुये हैं।
 
उन्होंने कहा, 'मानसून में आम तौर पर कॉक्स बाजार में 2.5 मीटर बारिश होती है जिसके कारण बाढ़ आती है। इसके कारण मानसून के मौसम में 150,000-200,000 शरणार्थियों और 883 सामुदायिक केन्द्रों को बाढ़ या भूस्खलन का खतरा है जबकि इनमें से 25,000 शरणार्थियों पर गंभीर खतरा है।' दुजारिक ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने शरणार्थियों पर बारिश का प्रभाव कम करने के लिए तैयारियां तेज कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »