20 Apr 2024, 01:31:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यमन के बैलेस्टिक मिसाइल को सऊदी बल ने नष्ट किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2018 5:39PM | Updated Date: May 21 2018 5:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। सऊदी वायु सेना ने यमन हाउती विद्रोहियों द्वारा दक्षिण शहर जाजन पर दागे गए मिसाइल को रोककर उसे नष्ट कर दिया। सऊदी नेतृत्व वाली गठबंधन ने सोमवार को यह जानकारी दी। इससे पहले हाउती ने कहा था कि उनके समूह ने जाजन हवाई अड्डे पर बैलेस्टिक मिसाइल दागा था। उन्होंने हालांकि इस बारे में विस्तृत विवरण नहीं दिया।  
गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मलकी ने कहा कि सऊदी वायु सेना ने जाजन के ऊपर दागे गए मिसाइल को नष्ट किया। उन्होंने हाउती पर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। हाउती ने बीते महीनों में राजधानी रियाद के साथ ही सऊदी अरब पर कई मिसाइल दागे, जबकि गठबंधन ने हाउती के स्वामित्व वाले इलाकों पर हजारों हवाई हमले किए, जिनमें सैकड़ों नागरिकों की मौत हुई है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »