24 Apr 2024, 01:23:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में मारा गया लश्कर-ए-झंगवी का खूंखार आतंकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2018 11:35AM | Updated Date: May 18 2018 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-झंगवी के बलूचिस्तान प्रमुख सलमान बडेनी को सुरक्षा बलों ने गुरुवार को छापामारी के दौरान मारा गिराया। आतंकवादी बडेनी अल्पसंख्यक हजारा समुदाय के सौ से ज्यादा सदस्यों और पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में शामिल रहा था।
 
सेना के एक बयान के मुताबिक सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी कि अशांत बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के किल्ली अलमास गांव में कुछ फिदायीन हमलावर छुपे हैं। बयान में बताया गया कि सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया, जिनमें आतंकी समूह लश्कर-ए-झंगवी का प्रांतीय कमांडर सलमान बडेनी भी शामिल था।
 
अधिकारियों ने बताया बडेनी पुलिसकर्मियों और अल्पसंख्यक शिया हजारा समुदाय के लोगों की हत्या समेत कत्ल के सौ से ज्यादा मामलों में वांछित था। सेना ने कहा दो अन्य आतंकवादी फिदायीन हमलावर थे। मुठभेड़ में सेना के एक खुफिया अधिकारी की भी मौत हुई, वहीं चार सैनिक जख्मी हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। उक्त आतंकी संगठन हजारा समुदाय के सदस्यों और पुलिसकर्मियों की निशाना बनाकर हत्याएं करता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »