18 Apr 2024, 10:35:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

32 हजार फीट ऊपर प्लेन के कॉकपिट की खिड़की टूटी, को-पायलट बाल-बाल बचा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2018 10:31AM | Updated Date: May 16 2018 10:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन में एक विमान हादसे का शिकार होते-होते बच गया। इस विमान में 128 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक विमान जब करीब 32 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, तभी अचानक कॉकपिट की खिड़की टूट गई। इस दौरान सहायक पायलट खिड़की से बाहर लटक गया। हालांकि पायलट ने धैर्य नहीं खोया और मात्र 20 मिनट में विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली।
 
शिचुआन एयरलाइंस के विमान 3यू8633 ने सोमवार (14 मई) को चोगंक्यूंग से ल्हासा के लिए उड़ान भरी थी। जानकारी के मुताबिक उड़ान भरने के करीब डेढ़ घंटे बाद अचानक कॉकपिट की खिड़की टूटकर प्लेन से अलग हो गई। बाहर से आ रही हवा इतनी तेज थी कि विमान का को-पायलट बाहर आकर हवा में लटक गया। 
 
इतना ही नहीं, विमान में रखी खाद्य सामग्री सहित कुछ यात्रियों का सामान भी तेज हवा की वजह से इधर-उधर बिखर गया। कॉकपिट की खिड़की टूटने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। पायलट लियू शुआनजियान ने तुरंत ऐलान किया कि वे विमान को सुरक्षित लैंड करा लेंगे। करीब 20 मिनट के अंदर ही पायलट ने विमान को सुरक्षित लैंड करा दिया। पायलट के मुताबिक उन्होंने विमान में अचानक तेज आवाज सुनी। जब उन्होंने दूसरी तरफ देखा तो उनके सहायक पायलट करीब-करीब विमान से बाहर थे। गनीमत यह थी कि उनका सीट बेल्ट नहीं खुला था।
 
कई यंत्र काम नहीं कर रहे थे
पायलट के मुताबिक विमान के कई सारे यंत्र सही ढंग से काम नहीं कर रहे थे और विमान हवा में पूरी तरह से लहरा रहा था। पायलट ने कहा रेडियो भी सही तरीके से काम नहीं कर रहा था। इस रूट पर उन्होंने 100 से ज्यादा बार प्लेन उड़ाया है, लिहाजा अपने अनुभव का इस्तेमाल कर विमान को सफलतापूर्वक लैंडिंग कराया। विमान की खिड़की टूटने के बाद यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर आपात स्थिति में चेंगदू में ही लैंड कराना पड़ा। हादसे के बाद विमान यात्री काफी दहशत में आ गए। फ्लाइट के एक यात्री ने बताया क्रू मेंबर हमें नाश्ता दे रहे थे, उसकी वक्त अचानक विमान तेजी से डोलने लगा। हम सभी घबरा गए थे। प्लेन के सुरक्षित लैंड होने के बाद सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »