29 Mar 2024, 20:51:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारतवंशी वैज्ञानिक जॉर्ज सुदर्शन का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2018 10:28AM | Updated Date: May 16 2018 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ह्युस्टन। भारतीय मूल के प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी ईसी जॉर्ज सुदर्शन (86) का सोमवार को अमेरिका के टेक्सास में निधन हो गया।  उनके परिवार में पत्नी भामथी सुदर्शन के अलावा दो बच्चे हैं। सुदर्शन की अंत्येष्टि गुरुवार को टेक्सास में ही की जाएगी। 1931 में केरल में जन्मे सुदर्शन 40 वर्ष से यूनिवर्सिटी आॅफ टेक्सास में प्रोफेसर थे।
 
केरल के कोट्टायम जिले के पल्लम गांव में उनका जन्म हुआ था। उन्होंने कोट्टायम के सीएमएस कॉलेज से पढ़ाई की थी और मास्टर्स यूनिवर्सिटी आॅफ मद्रास से किया था। उनके योगदानों को देखते हुए भारत सरकार ने 2007 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »