काहिरा। मिस्र में देश की नई राजधानी, जो वर्तमान राजधानी काहिरा से 45 किलोमीटर पूर्व में स्थित है, के एक निर्माण स्थल पर मंगलवार को हुए बम विस्फोट में चार कर्मचारियों की मौत हो गई। यह बम पहले कभी हुई लड़ाई के दौरान यहां फेंका गया था। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया पहले कभी हुए युद्ध के बाद से निष्क्रिय पड़े तोपखाने में यह बम पड़ा था। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह जंग कब हुई थी। सूत्रों का कहना है कि बारूदी सुरंग सिनाई प्रायद्वीप पर नियंत्रण को लेकर साल 1973 के मिस्र-इजरायल युद्ध के समय को होने की आशंका है।