29 Mar 2024, 10:36:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बांग्लादेश: इफ्तार पार्टी में भगदड़, नौ लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2018 10:20AM | Updated Date: May 15 2018 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। कादेरिया मोइनुल उलुम दाखिल मदरसे में इफ्तार पार्टी के दौरान भगदड़ मचने से नौ लोगों की मौत हो गई, वहीं 40 से अधिक घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया भगदड़ उस वक्त हुई, जब लोग खाने के सामान को पहले हासिल करने के लिए एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करने लगे।
 
इस घटना में कम से कम 40 लोग घायल हुए, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। इफ्तार पार्टी आयोजित करने वाले केएसआरएम स्टील फैक्टरी के अध्यक्ष मेहरुल करीम ने कहा आमतौर पर सामग्री केवल इसी गांव के निवासियों को दी जाती है, लेकिन इस साल पास के गांवों के लोग यहां आ गए और भीड़ बढ़ गई। पुलिस के साथ सौ से ज्यादा हमारे भी निजी सुरक्षाकर्मी वहां तैनात थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »