24 Apr 2024, 04:49:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक चुनाव में मोकतदा अल-सदर को बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2018 4:44PM | Updated Date: May 14 2018 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक के संसदीय चुनाव में शिया मौलवी मोकतदा अल-सदर को बढ़त मिल गई है। इराक के चुनाव आयोग के अनुसार कल यह जानकारी दी। चुनाव आयोग ने कहा कि आधे से ज्यादा मतगणना की जा चुकी है और इस समय शिया मौलवी मोकताद बढ़त बनाये हुए हैं। इराक के 18 राज्यों में से 10 में डाले गये वोटों में से 95 प्रतिशत मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। मोकताद का देश की राजनीति में जबरदस्त वापसी कर सकते हैं। ईरान समर्थित विरोधियों ने उनको दरकिनार किया हुआ था।

ईरान का समर्थन वाले शिया सैन्य नेता हादी अल-अमीरी का गुट दूसरे नंबर पर चल रहा है। इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। इससे पहले सुरक्षा और आयोग सूत्रों ने इराक के प्रधानमंत्री हैदल अल-अबादी के आगे रहने की जानकारी दी थी। गौरतलब है कि इराक से इस्लामिक स्टेट (आईएस) को खदेड़े जाने के बाद पहली बार संसदीय चुनाव हो रहे हैं। इराक चुनाव में 44.52 प्रतिशत मतदान हुआ था जो पिछले चुनाव से कम था। इराक चुनाव के परिणाम आज घोषित होंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »