18 Apr 2024, 20:40:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मोदी ने नेपाल के मुक्तिनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2018 2:53PM | Updated Date: May 12 2018 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने नेपाल दौरे के दूसरे दिन आज यहां मुक्तिनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। मुक्तिनाथ मंदिर हिंदुओं और मुसलमानों दोनों के लिए पवित्र माना जाता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा," नेपाल में दूसरे दिन की शुभ शुरुआत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और नेपाल के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंध को और सुदृढ़ करने के लिए 12,172 फीट की ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध मुक्तिनाथ मंदिर का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने श्री मुक्ति नारायण के रूप में भगवान विष्णु की मानव आकार की सोने की मूर्ति के सामने प्रार्थना की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »