17 Apr 2024, 05:02:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हांगकांग: दूसरे विश्वयुद्ध का 450 किलो वजनी बम मिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2018 10:06AM | Updated Date: May 12 2018 10:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हांगकांग। चीन के शहर हांगकांग में द्वितीय विश्वयुद्धकाल का बम पाए जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि हांगकांग में एक निर्माण स्थल के पास शुक्रवार को यह बम देखा गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल इस इलाके से कम से कम 1200 लोगों को हटाकर बम को निष्क्रिय कर दिया।
 
पुलिस के मुताबिक विशेषज्ञों ने 450 किलोग्राम वजन के बम का पता लगाया उनका कहना था कि ये बम अमेरिका का बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस साल अब तक तीन इस तरह के बमों का पता लगाया गया है। जिस जगह की खुदाई करने पर इस बम का पता चला, वहां एक नया मेट्रो रेलवे स्टेशन बनाने का काम चल रहा है।
 
पुलिस ने गुरुवार रात को 20 घंटे के अभियान के बाद इस बम को निष्क्रिय कर दिया। बताया जाता है कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान हांगकांग में जापान और अन्य देशों की सेनाओं के बीच भयंकर लड़ाई हुई थी। यही कारण है कि आज भी यहां कभी-कभी निर्माण कार्यों के दौरान जिंदा बम मिल जाया करते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »