26 Apr 2024, 04:36:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने ईरान पर लगाए नए प्रतिबंध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2018 9:59AM | Updated Date: May 12 2018 9:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। ईरान के साथ वर्ष 2015 में हुए अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते से अलग होने के एक दिन बाद अमेरिका ने उस पर यह कहते हुए कल छह निजी तथा तीन कंपनियों पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया कि वह क्रांतिकारी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) की विशेष शाखा क्यूड्स फोर्स (क्यूएफ) को लाखों डॉलर मुहैया करा रहा है।
 
अमेरिका के वित्तमंत्री स्टीव मनूची ने कहा ईरानी शासन और उसके केंद्रीय बैंक ने संयुक्त अरब अमीरात में आईआरजीसी-क्यूएफ की घातक गतिविधियों को वित्त पोषित करने के लिए अमेरिकी डॉलरों का इस्तेमाल किया। उसने इस क्षेत्रीय प्रॉक्सी समूह को धन और हथियार मुहैया कराए। आईआरजीसी ईरान की सबसे शक्तिशाली सुरक्षा इकाई है और देश की राजनीतिक व्यवस्था में भी इसका बड़ा प्रभाव है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »