25 Apr 2024, 05:00:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबानी हमले में 30 पुलिसकर्मियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2018 9:57AM | Updated Date: May 12 2018 9:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हेरात। तालिबान आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के पश्चिमी फराह प्रांत में गुरुवार रातभर कई पुलिस अड्डों पर हमले करके 30 से अधिक पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। प्रांतीय परिषद के प्रमुख फरीद बख्तावर ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया आतंकवादियों ने बालाबुलुक में एक पुलिस अड्डे पर हमला किया। हमले में कम से कम 23 पुलिसकर्मी मारे गए और तीन अन्य घायल हुए हैं।
 
फराह शहर में हुए एक अन्य हमले में तालिबान आतंकवादियों ने 11 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी और भारी मात्रा में हथियार एवं उपकरण लूट लिए। गौरतलब है पिछले सप्ताह तालिबानी आतंकवादियों ने उत्तरी प्रांत बगलान पर कब्जा कर लिया और इसके बाद से फारयाब और गजनी के बीच लगातार लड़ाई जारी है। फराह प्रांत कई महीनों से तालिबान का गढ़ बना हुआ है और खासतौर पर बालाबुलुक जिले में भारी लड़ाई चल रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »