26 Apr 2024, 02:19:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण अफ्रीका की मस्जिद में हमला, इमाम को चाकू घोंपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2018 9:52AM | Updated Date: May 12 2018 9:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डरबन। दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में कुछ हथियारबंद हमलावरों ने एक मस्जिद पर हमला कर इमाम की चाकू घोंपकर हत्या कर दी, वहीं दो अन्य लोगों को भी चाकू घोंपकर घायल कर दिया। यह हमला डरबन के बाहरी इलाके वेरुलम स्थित एक मस्जिद में किया गया। फिलहाल हमले की वजह नहीं पता चल सकी है।
 
पुलिस के अनुसार गुरुवार को दोपहर की नमाज के बाद तीन अज्ञात बंदूकधारियों ने अचानक मस्जिद पर हमला बोल दिया। इस दौरान मस्जिद में इमाम के अलावा मस्जिद की देखभाल करने वाला और एक प्रार्थना करने आया व्यक्ति मौजूद था। हमलावरों ने आते ही इमाम समेत तीनों पर चाकू से हमला कर दिया और मस्जिद में पेट्रोलबम फेंककर आग लगा दी। इसके बाद एक कार में बैठकर फरार हो गए।
 
डरबन की इस मस्जिद को निशाना बनाया हमलावरों ने
डॉक्टरों का कहना है कि इमाम का चाकू से गला काट दिया गया था, जिससे हमले के कुछ देर बाद ही इमाम की मौत हो गई। अन्य दो पीड़ितों को पेट और जांघ में चाकू मारा गया है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका की 5.5 करोड़ आबादी में से 1.5 प्रतिशत मुस्लिम है। दक्षिण अफ्रीका में किसी धार्मिक स्थल पर यह पहला हमला है। वहीं जांच में पता चला है कि यह हमला चोरी या लूटपाट के मकसद से नहीं किया गया। एक आरोपी अपना चाकू भी मौके पर छोड़ गया, जिसकी जांच के आधार पर पुलिस हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »