24 Apr 2024, 11:15:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारी बारिश के बाद टूटा बांध, 24 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2018 4:41PM | Updated Date: May 10 2018 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोलाई। केन्या के नाकुरू काउंटी में कई सप्ताह तक मूसलाधार बारिश के बाद बुधवार रात एक बांध टूट जाने से दो गांव पानी के तेज प्रवाह में आग गए जिससे 24 लोगों की मौत हो गई और बड़े पैमाने पर संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय गवर्नर ली किनायानजुई ने आज बताया कि राजधानी नैरोबी से लगभग 120 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित नाकुरू काउंटी में पाटेल बांध टूटने के कारण 24 लोग मारे गए और 450 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि इस घटना से लगभग 2000 लोग प्रभावित हुए हैं और संपत्ति को भी भारी क्षति पहुंची है। इंजीनियरों को आसपास के तीन अन्य जलाशयों की जांच के लिए भेजा गया है। 
 
रायटर के एक फोटोग्राफर ने बताया कि पानी के तेज प्रवाह के कारण बिजली के खंबे, मकान और कई इमारतें धराशायी हो गई। राहत एवं बचावकर्मी मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। पिछले वर्ष भीषण सूखे की मार झेलने वाले पूर्वी अफ्रीका में इस वर्ष पिछले दो माह से भारी बारिश हो रही है जिसके कारण केन्या, सोमालिया, इथोपिया और यूगांडा में लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। 
 
सरकार के मुताबिक केन्या में भारी बारिश के कारण अब तक 132 लोग मारे जा चुके हैं और 222000 लोग विस्थापित हुए हैं। इनमें बांध टूटने की घटना में मारे गये लोगों की संख्या शामिल नहीं है। केन्या रेड क्रॉस ने बताया कि कीचड़ से 39 लोगों को जीवित निकाला गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »