19 Apr 2024, 17:29:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भूकंप के डर से स्कूली बच्चों ने तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग, नौ जख्मी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2018 11:15AM | Updated Date: May 10 2018 4:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेशावर। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को आए  5.5 तीव्रता के भूकंप दौरान हुई भयानक घटना में  कम से कम नौ बच्चे घायल हो गए, जिस कारण लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। रिपोर्ट में बताया गया कि तानखी बाजार के निकट बन्नू के गवर्नमेंट मॉडल स्कूल में  बच्चे भूकंप के डर से तीन मंजिला इमारत से बाहर आ गए। कुछ ने इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।  घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले महीने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कई शहरों में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था।
 
पाकिस्तान के मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केन्द्र पश्चिमोत्तर शहर बन्नू में 12 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप का झटका स्वात घाटी और अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में महसूस किया गया।  इसमें बताया गया कि तानखी बाजार के निकट बन्नू के गर्वमैंट मॉडल स्कूल में कम से कम नौ बच्चे घायल हो गए। भूकंप का केन्द्र अफगानिस्तान के हिन्दू कुश पहाड़ी इलाके में भूमि से 200 किलोमीटर नीचे केंद्रित था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »