19 Apr 2024, 06:49:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान परमाणु समझौते से अलग हुआ अमेरिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2018 11:02AM | Updated Date: May 10 2018 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ हुए ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते से अमेरिका के अलग होने की घोषणा की है। व्हाइट हाउस से प्रसारित अपने टेलीविजन भाषण में उन्होंने बुधवार को इस फैसले की घोषणा की। ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा वह इस एकतरफा समझौते को कमजोर करने के लिए ईरान पर अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों को फिर से शुरू करेंगे।
 
उन्होंने इस समझौते को अप्रासंगिक करार दिया। अमेरिका के इस फैसले से पश्चिम एशिया में संघर्ष का खतरा बढ़ने के अलावा वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर भी अनिश्चितता बढ़ गई है। ट्रंप ने 2015 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान हुए इस समझौते को सबसे खराब करार दिया था। ट्रंप के मुताबिक इस समझौते में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम का स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »