29 Mar 2024, 13:17:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सऊदी अरब में 24 जून से चला सकेंगी महिलाएं ड्राइविंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2018 11:15AM | Updated Date: May 9 2018 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियाद। सऊदी अरब में महिलाएं 24 जून से गाड़ी चला पाएंगी। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पिछले साल ही इस फैसले की घोषणा कर दी थी, लेकिन अब जनरल डिपार्टमेंट आॅफ ट्रैफिक के महानिदेशक मोहम्मद अल बसामी ने इसके लिए तारीख भी नियत कर दी है। महिलाओं को वाहन चलाने की अनुमति देने का क्राउन प्रिंस का फैसला काफी सुर्खियां में भी रहा। सऊदी अरब के शहरों में इसके लिए कई ड्राइविंग स्कूल खोले गए।
 
सऊदी अरब अकेला ऐसा देश है जहां दशकों से महिलाओं के गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध है। अल बसामी ने बताया 18 साल और उससे अधिक उम्र की महिलाएं ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकती हैं। सऊदी अरब के पांच शहरों में महिलाओं के लिए ड्राइविंग स्कूल शुरू किए गए हैं और सिखाने के लिए सऊदी महिलाओं को रखा गया है, जिन्होंने विदेश में ड्राइविंग लाइसेंस हासिल किया है। सऊदी अरब की महिलाओं ने गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए सरकार से अपील की थी। प्रतिबंध हटाने का श्रेय 32 वर्षीय क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को दिया जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »