26 Apr 2024, 03:31:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अल शबाब ने की नौ केन्याई सैनिकों की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2018 11:11AM | Updated Date: May 9 2018 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैरोबी। सोमालिया में इस्लामिक आतंकवादी संगठन अल शबाब ने केन्या के नौ सैनिकों की हत्या कर दी। केन्या के राष्ट्रपति उहुरु केन्यात्ता ने आज एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी। केन्यात्ता ने अपने वक्तव्य में कहा मैं यह जानकर बहुत दु:खी हुआ कि सोमालिया में एक भयानक आतंकवादी हमले में हमने अपने नौ युवा देशभक्तों को खो दिया।
 
राष्ट्रपति कार्यालय ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है। सूत्रों के मुताबिक सोमालिया के डोबले में एक आईईडी धमाका कर केन्या के नौ सैनिकों की हत्या कर दी। अल शबाब केन्या की सरकार पर सेना हटाने का दबाव बनाने के लिए हमले करता रहता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »