25 Apr 2024, 23:09:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अल शबाब ने की केन्याई सैनिकों की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2018 4:03PM | Updated Date: May 8 2018 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैरोबी। सोमालिया में इस्लामिक आतंकवादी संगठन अल शबाब ने केन्या के नौ सैनिकों की हत्या कर दी। केन्या के राष्ट्रपति उहुरु केन्यात्ता ने आज एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी। 
केन्यात्ता ने अपने वक्तव्य में कहा,"मैं यह जानकर बहुत दुखी हुआ कि सोमालिया में एक भयानक आतंकवादी हमले में हमने अपने नौ युवा देशभक्तों को खो दिया।" राष्ट्रपति कार्यालय ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने से इंकार किया है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक सोमालिया के डोबले में एक आईईडी धमाका कर केन्या के नौ सैनिकों की हत्या कर दी गयी। 
अल शबाब केन्या की सरकार पर सोमालिया से सेना हटाने का दबाव बनाने के लिए अक्सर इस प्रकार के हमले करता रहता है। उल्लेखनीय है कि केन्या अल शबाब से लड़ने में सोमालिया की मदद करने वाली अफ्रीकी संघ की सेना का सदस्य है।  
गौरतलब है कि अल शबाब सोमालिया की केन्द्र सरकार को हटाकर इस्लामिक कानून पर आधारित अपना सख्त शासन कायम करना चाहता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »