23 Apr 2024, 20:08:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल ने दिया इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2018 3:42PM | Updated Date: May 8 2018 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका में न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल इरिक सचनेइदर्मन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर चार महिलाओं द्वारा शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।
न्यूयॉर्क की पत्रिका के एक लेख में अटॉ़र्नी जनरल द्वारा चार महिलाओं का शारीरिक शोषण करने की खबर प्रकाशित हुई थी जिसके कुछ घंटे बाद ही गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने उनसे इस्तीफा मांग लिया। सचनेइदर्मन ने अपने बयान में कहा, "पिछले कई घंटों में मेरे ऊपर गंभीर आरोप लगाये गये। मैं इन आरोपों का विरोध करता हूं। इन आरोपों का मेरे पेशेवर आचरण और कामकाज से कोई संबंध नहीं है। इन आरोपों के चलते मैं कार्यालय में प्रभावी ढ़ंग से कामकाज नहीं कर सकता। इसलिए मैं अपने पद से इस्तीफा देता हूं।"
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »