25 Apr 2024, 15:54:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका की अदालत ने अमेरिकी प्रशासन के फैसले पर लगाई रोक, जानिए क्या था फैसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2018 3:20PM | Updated Date: May 8 2018 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका की एक अदालत ने अमेरिकी प्रशासन के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें प्रशासन ने आईएस का सदस्य होने के आरोप में इराक की जेल में बंद एक अमेरिकी नागरिक को किसी अज्ञात देश में स्थानांतरित करने को कहा था। 

अमेरिका और सऊदी की दोहरी नागरिकता रखने वाले इस व्यक्ति का नाम अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। इसे सीरिया से हिरासत में लिया गया था और बिना किसी कानूनी प्रतिनिधित्व के इराक की जेल में रखा गया था। अतंत: अमेरिकी सिविल लिबर्टीज यूनियन ने पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में अमेरिका की फेडरल कोर्ट में इसकी ओर से हस्तक्षेप किया। 

अमेरिकी प्रशासन ने उस व्यक्ति को अमेरिका के सुपर्द करने की मांग कर रहा था। अमेरिकी अदालत से इसकी रिहाई की इजाजत नहीं मिल सकी। अमेरिकी अदालत की अपीलीय अदालत ने इस मामले में जिला अदालत के फैसले को बरकरार रखा है। जिसमें अदालत ने अमेरिकी प्रशासन की स्थानांतरण योजना पर रोक लगायी थी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »