20 Apr 2024, 12:22:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काबुल में एक और आत्मघाती विस्फोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2018 11:43AM | Updated Date: May 8 2018 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में सोमवार को फिर एक आत्मघाती विस्फोट की खबर है। बताया जाता है हमलावर शहर-ए-नाव में रक्तदान अभियान को निशाना बनाने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की तत्परता से वह अपने मंसूबे पूरी नहीं कर पाया। टोलो न्यूज के अनुसार काबुल पुलिस के प्रवक्ता हशमत स्टंजई ने बताया इस विस्फोट में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 
पुलिस द्वारा हमलावर को रोके जाने के बाद स्थानीय समयानुसार यह घटना सुबह 11.30 बजे हुई। इस विस्फोट में केवल आत्मघाती हमलावर की मौत हुई। इस बीच गृहमंत्री वैस अहमद बरमक की ओर से भी इस हमले की पुष्टि की गई। उन्होंने कहा दुश्मनों ने अपना तरीका बदल दिया है और हम भी उनके खिलाफ अपनी रणनीति बदलेंगे। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेवारी नहीं ली। एक हफ्ते पहले ही शाश दरक एरिया में दो विस्फोटों में करीब 30 लोग मारे गए, जिनमें नौ पत्रकार भी थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »