25 Apr 2024, 12:13:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लंदन: एयरपोर्ट पर 50 जिंदा मगरमच्छ जब्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2018 11:40AM | Updated Date: May 8 2018 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हीथ्रो। लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर मगरमच्छों को लेकर जा रहे पांच बॉक्स को जब्त किया गया। जानकारी के मुताबिक पिछले सप्ताह परिवहन नियमों के खिलाफ जाकर मगरमच्छों की तस्करी करते हुए एक-एक साल की उम्र के कई मगरमच्छों से भरे पांच बॉक्स को जब्त किया गया।
 
मलेशिया से विमान के जरिए ये मगरमच्छ लंदन लाए गए थे, जहां उन्हें हवाई अड्डे पर परिवहन नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में जब्त कर लिया गया। प्रत्येक बॉक्स में दस-दस मगरमच्छ भरे थे, जबकि बक्से के आकार के अनुसार उसमें केवल नौ ही मगरमच्छ आ सकते थे। परिस्थितियों के कारण इनमें से एक की मौत हो गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »