19 Apr 2024, 11:43:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हथियारबंद डाकुओं से भिड़ गया पूरा गांव, 48 ने गंवाई जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2018 11:27AM | Updated Date: May 8 2018 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबुजा। नाईजीरिया के कडूना प्रांत में शनिवार को हथियारबंद डाकुओं और नागरिक सेना (मिलिशिया) के बीच भिड़ंत में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई। पुलिस और एक स्थानीय मिलिशियाई अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया के अनुसार डाकुओं ने शनिवार को कडूना प्रांत के बिरनीन ग्वारी इलाके में स्थित ग्वास्का गांव पर धावा बोला। इस पर स्थानीय लोग गांव की रक्षा करने के लिए इकट्ठा हो गए। उन्होंने डाकुओं को रोकना चाहा, लेकिन डाकू भारी पड़े।
 
झाड़ियों से मिले शवों में कई बच्चों के भी
मिलिशिया से जुड़े एक शख्स ने नाम उजागर न करने के शर्त पर बताया डाकुओं ने स्थानीय लोगों का पीछा किया और कई लोगों को मार डाला। गांव के इर्द-गिर्द की झाड़ियों से 48 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। मारे गए लोगों में बच्चे भी शामिल हैं, जो हमले के दौरान अपने माता-पिता से बिछड़ गए थे। डाकुओं ने स्थानीय निगरानी समिति के प्रमुख को भी मार डाला। हथियारबंद डकैत जमफारा राज्य के थे, जो कडूना प्रांत के बिरनीन ग्वारी इलाके में रहने वाले लोगों को आतंकित करते रहते हैं। कडूना प्रांत की पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा ग्वास्का में मिलिशिया और डाकुओं के बीच झड़प हुई है।
 
पुलिस के अनुसार डाकुओं ने कई मकानों में आग भी लगा दी। यह हमला जमफारा में मवेशी चोरों और स्थानीय मिलिशिया के बीच हुए उस संघर्ष के एक सप्ताह बाद हुआ, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी। राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी ने इस हिंसा की निंदा की है, जो 2019 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अहम मुद्दा बनता जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »