29 Mar 2024, 00:16:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान ने चलाया खोजी अभियान - अगवा इंजीनियरों को खोज रहे कबायली सरदार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2018 10:22AM | Updated Date: May 8 2018 10:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में सुरक्षा अधिकारी अगवा किए गए सात भारतीय इंजीनियरों की रिहाई के लिए स्थानीय कबायली सरदारों के साथ मिल काम कर रहे हैं। सातों भारतीय इंजीनियरों का रविवार को तालिबान के बंदूकधारियों ने अशांत उत्तरी बगलान प्रांत में अपहरण कर लिया था। इस मसले पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी अफगानिस्तान के विदेश मंत्री से बात की है। 
 
प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता जबीउल्ला शूजा ने बताया कि आरपीजी समूह की कंपनी केईसी इंटरनैशनल के भारतीय इंजीनियर एक बिजली उप केंद्र के निर्माण की परियोजना पर काम कर रहे थे। सभी सात इंजीनियर रविवार को कार्य की प्रगति का जायजा लेने जा रहे थे। तभी अपहरण हो गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »