25 Apr 2024, 20:33:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करें अफगानिस्तान के नागरिक-संरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2018 3:45PM | Updated Date: May 7 2018 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत की एक मस्जिद में हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि अफगानिस्तान के नागरिकों से अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करने और आने वाले संसदीय चुनावों में एकजुट होकर भाग लेना चाहिए। गुटेरेस ने इस हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में एक मस्जिद में रविवार को हुए हमले में 17 लोग मारे गए और 37 अन्य घायल हुए थे। इस मस्जिद में अफगानिस्तान में अक्टूबर महीने में होने वाले संसदीय चुनाव के लिए मतदाता पंजीकरण केंद्र बनाया गया है। 
अफगानिस्तान में मतदाता पंजीकरण केंद्रों पर पिछले दिनों में कई हमले हुए हैं। राजधानी काबूल में एक मतदाता पंजीकरण केंद्र में गत 22 अप्रैल को आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें कम से कम 30 लोग मारे गए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »