अबुजा। उत्तरी नाइजीरिया के एक गांव पर हुए हमले में कम से कम 45 लोग मारे गए। एक पुलिस अधिकारी ने आज इस बात की जानकारी दी। देश के कुछ हिस्सों में बढ़ती हुई असुरक्षा के बीच हिंसा की यह एक ताजा घटना है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि शनिवार को उत्तरी राज्य कडुना में ग्वास्का गांव पर हमला क्यों किया गया था। कडुना के पुलिस आयुक्त ऑस्टिन इवार ने बताया कि पहले 12 शव बरामद किए गए उसके बाद आज 33 शव और बरामद किए गए।