25 Apr 2024, 12:16:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन के शाही परिवार ने जारी की प्रिंस लुईस की तस्वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2018 4:11PM | Updated Date: May 6 2018 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के शाही परिवार ने रविवार को नवजात प्रिंस लुईस की पहली दो आधिकारिक तस्वीरों को जारी किया। एक तस्वीर में प्रिंस लुईस की तीन वर्षीय बहन प्रिंसेस शारलेट ने उन्हें गोद में लिया हुआ है। दोनों तस्वीरें प्रिंस लुईस की मां डचेज ऑफ कैम्ब्रिज केट मिडल्टन ने केनसिंग्टन पैलेस में ली गईं। प्रिंस लुईस प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी केट मिडल्टन की तीसरी संतान हैं। 
पहली तस्वीर 26 अप्रैल को ली गयी जिसमें नन्हे लुईस एक सफेद जम्पर और पतलून पहने हुए एक तकिये के सहारे लेटे हुए हैं। दूसरी तस्वीर दो मई को ली गयी है जिसमें सोए हुए प्रिंस लुईस की तीन वर्षीय बहन प्रिंसेस शारलेट ने उन्हें प्यार से गोद में लिया हुआ है। 
गौरतलब है कि प्रिंस लुईस का जन्म 23 अप्रैल को लंदन के सेंट मैरी अस्पताल में हुआ था। वो उत्तराधिकार की पंक्ति में पांचवें नंबर पर और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के छठे पोते हैं। केनसिंग्टन पैलेस के अधिकारियों ने बताया कि नन्हे लुईस 19 मई को उनके चाचा प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्केल की शादी में शामिल नहीं होंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »