20 Apr 2024, 06:09:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस के कई शहरों में पुतिन का विरोध, 1000 से अधिक लोग हिरासत में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2018 4:07PM | Updated Date: May 6 2018 4:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विरोध करने पर देशभर से 1000 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। ओवीडी इंफो ह्यूमन राइट मॉनिटर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया हिरासत में लिए गये विपक्षी दल के नेता एलेक्सी नवलनी ने लोगों से आह्वान किया था कि वे पुतिन के विरोध में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करें। नवलनी ने कहा कि पुतिन का शासन रूस के तानाशाह जार की तरह ही निरंकुश है।
ओवीडी इंफो ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उसे रिपोर्ट मिली हैं कि रूस के अलग अलग 19 शहरों से कम से कम 1029 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अकेले राजधानी मॉस्को से 475 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »