20 Apr 2024, 13:55:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबानी आतंकियों से मुक्त हुआ अफगानिस्तान का उत्तरी प्रांत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2018 3:39PM | Updated Date: May 6 2018 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की सेना ने उत्तरी प्रांत बदख्शान को तालिबानी आतंकियों के कब्जे से मुक्त करा लिया है। यहां पिछले सप्ताह तालिबानी आतंकवादियों ने अपना कब्जा जमा लिया था। 
प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता सनाउल्लाह रोहानी ने बताया कि कोहिस्तान जिला गुरुवार तक तालिबान के कब्जे में था उसे सेना और पुलिस ने हवाई हमले के बाद शनिवार को अपने कब्जे में ले लिया। तेशकान जिले में भी तालिबान विद्रोहियों को पीछे खदेड़ दिया गया है। जहां उन्होंने कई चैक पाइंट बना रखे हैं।
उन्होंने कहा हवाई हमले में तालिबान को भारी क्षति पहुंची है लेकिन दूरस्थ इलाका होने और कमजोर दूरसंचार प्रणाली के कारण हमले में मारे गये तालिबानी आतंकवादियों की संख्या जानकारी नहीं मिल सकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »