24 Apr 2024, 14:48:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तानी लड़कियों ने किए अपनी जिंदगी के ये हैरान कर देने वाले खुलासे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2018 11:19AM | Updated Date: May 6 2018 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कश्मीर प्रेस क्लब में पाकिस्तानी लड़कियों ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। इन लड़कियों ने बताया कि उन्हें बहला-फुसलाकर ब्रिटिश-पाकिस्तानी नागरिकों से शादी कराई और पहली रात का वीडियो शूट कर ब्लैकमेल किया जाता था। द नेशन की रिपोर्ट के अनुसार बड़ी संख्या में ऐसी पीड़ित लड़कियां सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के मीरपुर इलाके में ऐसे कई मामलों का खुलासा हुआ, जिनमें ब्रिटेन में रहने वाले पाकिस्तानी युवक शादी के बाद अच्छी जिंदगी गुजारने का वादा कर कई परिवारों को फांस चुके हैं।
 
पीड़ित लड़कियों ने बताया कि ब्रिटिश-पाकिस्तानी गैंग का मुखिया मुमताज, जिसे तेजा पहलवान के नाम से भी जाना जाता है, युवा लड़कियों को टारगेट बनाता था। मुमताज पर कई लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप भी है। उसने 15 से ज्यादा लड़कियों को इस गैंग ने निशाना बनाया।तलाक मांगने पर लगाया जाता चोरी का आरोपज्यादातर युवक शादी के बाद इन लड़कियों को पत्नी के रूप में अपने साथ में ले जाने से भी मुकर जाते। वे एक समय में कई लड़कियों से शादी करते और उनमें से यदि कोई तलाक की मांग करती तो उस पर चोरी का आरोप लगा दिया जाता। गैंग के सरगना मुमताज ने सात लड़कियों से शादी की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »