25 Apr 2024, 18:16:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इजरायली सैनिकों ने की गोलीबारी, 350 फिलीस्तीनी घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2018 3:03PM | Updated Date: May 5 2018 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजा बॉर्डर। इजरायली सैनिकों ने शुक्रवार को गाजा-इजरायल बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे फिलीस्तीनी नागरिकों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने के अलावा गोलीबारी भी की जिसमें करीब 350 लोग घायल हो गए। 
चिकित्सा सूत्रों के मुताबिक करीब 50 लोगों को गोली लगी जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा आंसू गैस की चपेट में आने के कारण करीब 300 से अधिक लोगों का इलाज किया जा रहा है। 
गौरतलब है कि 30 मार्च से फिलीस्तीनी लोग गाजा पट्टी पर अस्थायी तंबू लगाकर 'द ग्रेट मार्च ऑफ रिटर्न' नाम से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »