25 Apr 2024, 02:02:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एच. डब्ल्यू बुश की हालत सुधरी, अस्पताल से मिली छुट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2018 2:51PM | Updated Date: May 5 2018 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ऑस्टिन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश (93) को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। बुश के परिवार के एक प्रवक्ता ने कहा कि रक्त में संक्रमण होने के बाद उन्हें 22 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था तथा स्वास्थ्य में सुधार होने पर कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।
पूर्व राष्ट्रपति के प्रवक्ता जिम मैक्ग्राथ ने एक बयान जारी कर कहा "उनके डॉक्टरों की रिपोर्ट के मुताबिक अब वह स्वस्थ हैं और घर लौटकर खुश हैं।" बुश 1989 से 1993 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे हैं। वह पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के पिता हैं जो 2001 से 2009 तक दो बार अमेरिका के राष्ट्रपति रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »