24 Apr 2024, 22:28:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नोबेल साहित्य पुरस्कार की इस साल नहीं होगी घोषणा, जानिए वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2018 3:31PM | Updated Date: May 4 2018 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्टॉकहोम। पति पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद नोबल पुरस्कार समिति की एक महिला सदस्य ने अपने पद से इस्ताफा दे दिया है। इस घटना को लेकर समिति ने तय किया है कि इस साल साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा नहीं की जाएगी।

नोबल पुरस्कार समिति की सदस्य एवं प्रसिद्ध लेखिका कैटरिना फ्रोंस्टेशन के फोटोग्राफर पति पर आरोप है कि उसने एक महिला का यौन शोषण किया है इससे क्षुब्ध होकर फ्रोस्टेंशन ने फिलहाल पुरस्कार समिति के सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया है। 

पुरस्कार समिति ने यहां जारी एक बयान में कहा है ''नोबेल पुरस्कार एकेडमी की छवि इस विवाद से खराब हुई है और लोगों का विश्वास कम हुआ है जिसके कारण अकादमी ने साहित्य के लिए नोबल पुरस्कार की घोषणा न करने का फैसला किया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »